RPSC RAS Exam City : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली आरपीएससी आरएएस के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी आज जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वह अपनी परीक्षा केंद्र की जानकारी चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल या हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए गए आरपीएससी आरएएस एग्जाम सिटी 2025 लिंक के माद्यम से जानकारी चेक कर सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवाएं एवं राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया जाएगा। जिसके लिए एग्जाम सिटी की जानकारी आज 26 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 30 जनवरी को जारी किए जाएंगे। आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा जिला सूचना पर्ची 2025 की जानकारी आरपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ आईडी पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर से आमंत्रित किए गए थे एवं ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2024 थी। उसके बाद आरपीएससी द्वारा परीक्षा तिथि का नोटिफिकेशन जारी किया गया। परीक्षा तिथि नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को तय हुआ।
आरपीएससी आरएएस एक्जाम सिटी चेक करने की प्रक्रिया
यदि आप आरपीएससी आरएएस एक्जाम सिटी 2025 की जानकारी जानना चाहते हैं तो आप दो प्रकार से चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आपको एसएसओ आईडी पर लॉगिन करके रिक्वायरमेंट क्षेत्र पर जाकर आरपीएससी आरएएस की एग्जाम सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं।
दूसरा आप हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए गए सीधे लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी की जानकारी चेक कर पाएंगे। इसके लिए आपके पास एप्लीकेशन नंबर तथा जन्मदिन तिथि की जानकारी होनी आवश्यक है। यह दोनों जानकारियां लेने के बाद आप गेट एडमिट कार्ड या एग्जाम सिटी की जानकारी देख सकते हैं।
RPSC RAS Exam City Check
एसएसओ आईडी के माध्यम से चेक करें
आरपीएससी आरएएस एक्जाम सिटी चेक करने का दूसरा लिंक